भारतीय कुश्ती संघ की रविवार को होने वाली आपात महापरिषद की बैठक रद्द कर दी गई है। यह बैठक अयोध्या में होने वाली थी, जिसमें कुश्ती संघ पर लगे आरोपों सहित कई मामलों पर चर्चा होनी थी। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर पहलवानों ने मनमाने तरीके से संघ चलाने और महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर में तीन दिन तक प्रदर्शन किया। इसके बाद खेल मंत्रालय ने बृजभूषण सिंह को कुश्ती संघ के कामकाज से दूर रहने के निर्देश दिए हैं।
उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच पूरी होने तक वह कुश्ती संघ के कामकाज से दूर रहेंगे। हालांकि, उन्हें उनके पद से हटाया नहीं गया है। जांच में निर्दोष पाए जाने पर वह अपने पद पर बने रहेंगे। खेल मंत्रालय ने बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों के बाद कुश्ती संघ की सभी गतिविधियों को रद्द करने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने डब्ल्यूएफआई को तत्काल प्रभाव से चल रही सभी गतिविधियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है, जिसमें यूपी के गोंडा में होने वाला रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल है, जो महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का गढ़ है।
शरण पर देश के कुछ शीर्ष पहलवानों ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने और तानाशाही करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया शामिल हैं। मंत्रालय ने शनिवार को डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी निलंबित कर दिया था, जो पहलवानों के आरोपों पर बयानबाजी कर रहे थे।
चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर
03 May 2023संजय राउत का बीजेपी पर हमला पटना में विप...
सेविंग स्कीम की दरों में होगा बदलाव बदल...
मानहानि मामले में इतनी बड़ी सजा मिली संस...
मायावती को पसंद नहीं गहलोत का तोहफा कां...
शराब घोटाला मामले में कोर्ट का बड़ा बयान...
लड़ेंगे उद्धव ठाकरे गुट का शिंदे गुट को...
अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम का पल...
शेखावत ने दायर किया केस कोर्ट ने दिया जा...
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से मिलेंगे – के...
औरैया में अखिलेश यादव ने साधा निशाना 200...
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान बृजभूषण के खिला...
BJP के लिए फायदेमंद ओपी राजभर बीजेपी को...
भाजपा का जनसंपर्क अभियान 30 मई से शुरू स...
बीजेपी को सॉफ्ट हिन्दुत्व की पिच पर घेरन...
एमपी के इंदौर जिले में बड़ा हादसा बदमाशो...
बीजेपी को सॉफ्ट हिन्दुत्व की पिच पर घेरन...
मोदी आज सौंपेंगे कुर्था-बिजलपुरा रेलखंड...
पहलवान विश्वास रखें, न्याय मिलेगा - स्वत...
कैबिनेट ने अन्न भंडारण योजना को दी मंज...
5 कैबिनेट मंत्रियों का पुनर्आवंटन चेत...
Copyright © 2023 India Watch News
Leave Your Comment