ख़बर जहां, नज़र वहां

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर, घने कोहरे के चलते यात्री परेशान

उत्तर भारत में चल रही शीतलहर का असर यातायात पर पड़ता दिख रहा है। कोहरे और खराब मौसम के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कई राज्यों में घना कोहरा छाने के चलते आज 42 ट्रेनें और 20 से अधिक फ्लाइट अपने निर्धारित समय से काफी देरी पर चल रही हैं। इसके चलते लोगों को प्लेटफार्म पर सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को कोहरे के चलते देरी से चलाया जा रहा है।

कई ट्रेनें तो 5 घंटे से भी ज्यादा की देरी से चल रही है, जिसमें कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, रीवा-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल शामिल है। कई रात की ट्रेनों के 5 से 6 घंटे देरी से चलने के चलते लोग प्लेटफार्म पर सोने को मजबूर हैं। यही हाल दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला।

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 20 फ्लाइट देरी से चल रही हैं। दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के कारण यह फ्लाइट देरी से चल रही है, हालांकि सुबह छह बजे तक किसी भी विमान के मार्ग में परिवर्तन की सूचना नहीं मिली है।

Leave Your Comment
Related News