कैलेंडर बदलते ही मौसम ने ऐसा रूप दिखाया कि इंसानों से लेकर जानवरों तक को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। वाराणसी समेत आसापस के जिले आज लगातार दूसरे दिन कोहरे की जद में हैं। इस गलन भरी ठंड से गरीबों, मरीजों व बुजुर्गों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। उत्तर पश्चिमी नम हवाओं के चलने के बाद अब शीतलहर शुरू होने से गलन पहले से ज्यादा बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अभी ठंड और बढ़ेगी। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। इसका असर आम जन जीवन पर भी देखने को मिला। जहां ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई, वहीं मौसम में खराबी के कारण कई विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
शनिवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.01 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि देश में कई जगहों पर शीतलहर का प्रकोप है।
पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है। उसी के असर से मैदानी भागों में भी शीतलहर शुरू हो गई है। अभी तीन-चार जनवरी तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम को देखते हुए सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे समय में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। पहले से बीमार लोगों के साथ ही बच्चों, बुजुर्गों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वामी प्रसाद ने अखिलेश यादव से की मुलाक...
PM मोदी आज करेंगे राजस्थान का दौरा, भाज...
अमरिंदर हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले ग...
बृजभूषण के नरम पड़े तेवर, कहा गैरवाजिब ट...
लखनऊ के बाद छत्तीसगढ़ में कपल का बाइक रो...
स्वामी प्रसाद के रामचरितमानस पर बयान से...
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, 6...
दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बारिश के आ...
गाजियाबाद में हैवानियत, पति ने की पत्नी...
भारतीय कुश्ती संघ की जनरल काउंसिल मीटिंग...
मौसम फिर लेगा करवट, दिल्ली समेत 6 राज्यो...
उत्तर भारत में शीतलहर से राहत, IMD ने जा...
प्रेम प्रस्ताव से किया इनकार तो लड़की को...
चलती स्कूटी पर इश्क लड़ाते दिखे थे कपल,...
वृंदावन कॉरिडोर: स्थानीय लोग कर रहे हैं...
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण...
कंपा देने वाली ठंड के बाद बारिश का दौर,...
रामचरितमानस पर विवादित बयान, बिहार के शि...
भारतीय मुसलमानों के लिए खुशखबरी, दो लाख...
Makar Sankranti 2023: आने वाला है मकर सं...
Copyright © 2023 India Watch News
Leave Your Comment