ख़बर जहां, नज़र वहां

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में छाएगा बहुत घना कोहरा

उत्तर भारत में कोहरे का कहर बरपाना शुरू हो चुका है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट गई है, जिसकी वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं। तापमान में गरावट आने की वजह से ठंड भी बढ़ने लगी है। देश के कई राज्यों में ठंड से लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अगले 48 घंटे में बहुत अधिक घना कोहरा छाने के आसार है।

बीते 24 घंटे की अगर हम बात करें तो ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामन्य से 7—10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति रहेगी। बता दें कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में घना कोहरा देखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा रहेगा।

इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में भी दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार नार्थवेस्ट इंडिया में अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।

जबकि पंजाब हरियाणा और राजस्थान में आगामी 24 से 26 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बनने वाली है। वहीं कई पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं की संभावनाएं है।

Leave Your Comment
Most Viewed
Related News