ख़बर जहां, नज़र वहां

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी सर्दी, IMD का 25 ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट

प्रदेश के कई ज‍िलों में धूप से दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के साथ रात के तापमान में भी अब बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 23 जनवरी से प्रदेश के 25 जिलों में बदली के साथ बूंदाबांदी क आसार है।
यूपी में पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी सर्दी, IMD का 25 ज‍िलों में बार‍िश का अलर्ट

प्रदेश के कई ज‍िलों में धूप से दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के साथ रात के तापमान में भी अब बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 23 जनवरी से प्रदेश के 25 जिलों में बदली के साथ बूंदाबांदी क आसार है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, पूर्व की हवाओं के दबाव के चलते शुक्रवार को कई जिलों में बूंदाबांदी से हल्की बारिश दर्ज की गई।

अब न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी दर्ज होगी। 26 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज हो सकती है। सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, जैसे कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 24 जनवरी से लखनऊ और आस पास के जिलों में बदली छायी रहेगी। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के 17 जिलों समेत लगभग 40 जिलों में छिटपुट बरसात के आसार हैं।

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में तापमान 22 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान चुर्क में 24.0 और वाराणसी में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सबसे कम तापमान कानपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। दिन के समय बदली छायी रह सकती है।

Leave Your Comment
Most Viewed
Related News