नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के इलाकों में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ले ली। गर्मी और उमस से परेशान उत्तर भारत वासियों का इंतजार खत्म हुआ और राजधानी झमाझम बरसात से भीग उठी। दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार और कई जगह सुबह सवेरे ही हल्की बारिश हो रही।
वहीं, इसी के साथ बीते कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। मालूम हो कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से गर्मी चरम पर थी और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इससे परेशान होकर लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग ने बुधवार को अनुमान जताया था कि 30 जून से एक जुलाई के बीच दिल्ली एनसीआर में मानसून दस्तक दे देगा। बता दें कि दिल्ली में आज बारिश के साथ ही तेज हवाओं और आंधी के भी आसार हैं। उम्मीद है कि मानसून के आने से दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और यह करीब छह डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि साल 2021 में मानसून मौसम विभाग की संभावित तारीख से 10-15 दिन की देरी से पहुंचा था।
इसके इंतजार में लोगों का बुरा हाल हो गया था। इस बार भी विभाग ने 27 जून की तारीख दी थी, लेकिन मानसून को आने में लगातार देरी हो रही थी और गर्मी के कारण एक-एक दिन काटना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। ऐसे में लोगों को पिछले साल की तरह ही मानसून के देर से आने का डर सता रहा था। लेकिन सुबह सवेरे अचानक बारिश की फुहारों ने लोगों के चेहरों पर खुशियां ला दी।
अमेरिका, चीन समेत नींद उड़ाएगा हमारा रुपया!
09 Jul 20233 साल बाद जोरावर से मिलेंगे धवन
09 Jun 2023पद्मविभुषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य...
हिंदू धर्म में ब्राह्मण मूलतः जाति नहीं...
'राजधर्म में साधु और संतों की राय जरूरी...
अयोध्या में आयोजित होगा जगद्गुरु रामभद्र...
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दिल्ली दौरा
गतिशील भारत की आत्मनिर्भर भारत तरफ की या...
INDIA में दरार के सवाल पर पवन खेड़ा का ज...
लद्दाख में बाइक राइडिंग करने पर मोदी सरक...
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के...
भतीजे विजय बघेल को उम्मीदवार बनाकर क्या...
खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का किया ऐ...
UP Politics: 'जो INDIA को घमंडिया कहे वो...
संजय राउत ने अजित पवार को बताया कठफोड़वा...
उत्तराखंड में 'वोटर चेतन महाअभियान' का श...
लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सपा और कांग...
रूस का लूना-25 मून मिशन फेल, चांद की सतह...
चुनाव प्रचार के दौरान दारा सिंह चौहान पर...
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आपसी झगड़े...
अचानक बदल गया CM नीतीश का प्लान तमिलना...
सीएम की अध्यक्षता में होगी NCCSA की पहली...
Copyright © 2023 India Watch News
Leave Your Comment