ख़बर जहां, नज़र वहां

कोटा में पठान फिल्म देखने उमड़ी भीड़, शाहरूख के फैंस से डरे सिनेमाघर के कर्मचारी

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान को देखने उमड़ी भीड़ ने कोटा में जमकर हंगामा किया। इस फिल्म के रिलीज से पहले जितने विवाद हुए, यह हंगामा उनसे अलग था। यहां फिल्म देखने वालों का तांता लगा था। इसी भीड़ ने हंगामा किया। इसी हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रहा है।
कोटा में पठान फिल्म देखने उमड़ी भीड़, शाहरूख के फैंस से डरे सिनेमाघर के कर्मचारी

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान को देखने उमड़ी भीड़ ने कोटा में जमकर हंगामा किया। इस फिल्म के रिलीज से पहले जितने विवाद हुए, यह हंगामा उनसे अलग था। यहां फिल्म देखने वालों का तांता लगा था। इसी भीड़ ने हंगामा किया। इसी हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रहा है। इसके लिए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कोटा स्टेशन इलाके में स्थित नटराज सिनेमा घर का है। यहां पर गुरुवार को पठान फिल्म सिर्फ 10 मिनट चली। उसके बाद सिनेमा घर के अंदर जमकर हंगामा हुआ। दर्शकों ने खूब हूटिंग की। यहां तक कि कैंटीन के अंदर लूटपाट भी की।

बताया जा रहा है कि सिनेमाघर प्रशासन ने जरूरत से ज्यादा फिल्म की टिकट काटी और हाउसफुल हो गया। दर्शकों को बैठने की जगह काफी देर तक नहीं मिली। ऐसे में फिल्म तो चली। लेकिन सिर्फ 10 मिनट के लिए चली। इसके बाद लोगों का हुजूम, भीड़ के बीच हंगामा। फिर ऐसी स्थिति बनी कि सिनेमाघर का स्टाफ और कैंटीन का स्टाफ अपनी जगह छोड़ भागे। सिनेमाघर प्रशासन मौजूद नहीं होने पर लोगों ने और हंगामा किया।

Leave Your Comment
Related News