समूचा उत्तर प्रदेश कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शनिवार सुबह भी घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। शीतलहर के प्रकोप के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। इसी तरह कई शहरों में शुक्रवार को पारा 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम विभाग के मुताबिक अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मौसम विभाग ने वहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बताया। अवध के अन्य जिलों में रायबरेली में न्यूनतम तापमान 3.5, सीतापुर 4, गोंडा व बहराइच 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह कानपुर में 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अयोध्या में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड भी टूटा है।
आठ साल में जनवरी में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 11 व शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जनवरी 2015 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान दो डिग्री आठ साल में तीसरी बार सबसे कम रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अधिकांश जिलों में 9 जनवरी तक कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। कुशीनगर, महाराजगंज समेत कई इलाकों में दिन ज्यादा ठंडा रहेगा।
जबकि उन्नाव, कानपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के इलाकों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट है। बात यदि आंकड़ों की करें तो आठ साल में जनवरी में अधिकतम तापमान गुरुवार को 11 डिग्री व शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 21 जनवरी 2015 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान शुक्रवार को दो डिग्री दर्ज हुआ। जो आठ साल में तीसरी बार सबसे कम रहा। इससे पहले 6 जनवरी 2018 को 1 और 13 जनवरी 2017 को 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
स्वामी प्रसाद ने अखिलेश यादव से की मुलाक...
PM मोदी आज करेंगे राजस्थान का दौरा, भाज...
अमरिंदर हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले ग...
बृजभूषण के नरम पड़े तेवर, कहा गैरवाजिब ट...
लखनऊ के बाद छत्तीसगढ़ में कपल का बाइक रो...
स्वामी प्रसाद के रामचरितमानस पर बयान से...
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, 6...
दिल्ली समेत इन राज्यों में आज बारिश के आ...
गाजियाबाद में हैवानियत, पति ने की पत्नी...
भारतीय कुश्ती संघ की जनरल काउंसिल मीटिंग...
मौसम फिर लेगा करवट, दिल्ली समेत 6 राज्यो...
उत्तर भारत में शीतलहर से राहत, IMD ने जा...
प्रेम प्रस्ताव से किया इनकार तो लड़की को...
चलती स्कूटी पर इश्क लड़ाते दिखे थे कपल,...
वृंदावन कॉरिडोर: स्थानीय लोग कर रहे हैं...
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण...
कंपा देने वाली ठंड के बाद बारिश का दौर,...
रामचरितमानस पर विवादित बयान, बिहार के शि...
भारतीय मुसलमानों के लिए खुशखबरी, दो लाख...
Makar Sankranti 2023: आने वाला है मकर सं...
Copyright © 2023 India Watch News
Leave Your Comment