ख़बर जहां, नज़र वहां

New Year Celebrations: देश के इन जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है न्यू ईयर का जश्न, दुनियाभर से आते हैं टूरिस्ट

साल 2022 कुछ ही दिनों में अलविदा कहने वाले है, इसके बाद हम नए साल का स्वागत करेंगे। नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने अपनी अपनी तैयारी कर ली है। दुनियाभर में नए साल का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, वहीं कुछ जगहों पर न्यू ईयर पार्टी का जश्न शुरू हो चुका है। न्यू—ईयर के बारे में सोचते ही सबसे पहले पार्टी, डांस, गाना और खाना जहन में आता है।
New Year Celebrations: देश के इन जगहों पर धूमधाम से मनाया जाता है न्यू ईयर का जश्न, दुनियाभर से आते हैं टूरिस्ट

साल 2022 कुछ ही दिनों में अलविदा कहने वाले है, इसके बाद हम नए साल का स्वागत करेंगे। नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने अपनी अपनी तैयारी कर ली है। दुनियाभर में नए साल का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, वहीं कुछ जगहों पर न्यू ईयर पार्टी का जश्न शुरू हो चुका है। न्यू—ईयर के बारे में सोचते ही सबसे पहले पार्टी, डांस, गाना और खाना जहन में आता है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी, बॉनफायर जैसी चीज़ों की प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं। देश विदेश में न्यू ईयर का जश्न अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि देश में 5 जगहों पर न्यू ईयर का जश्न कैसे मनाया जाता है।

गोवा
अगर हम भारत की बात करें तो यहां कई राज्यों में अलग अलग तरह से न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया जाता है, जिसके लिए तैयारियां क्रिसमस के पहले ही शुरू हो जाती है। पूरे देश में पार्टी के लिए गोवा सबसे ज़्यादा पॉपुलर जगह है। हर साल इस समय गोवा में सनबर्न फेस्टीवल का आयोजन होता है, जहां दुनिया भर से कई टूरिस्ट आते हैं। गोवा में ग्रैंड लेवेल पर न्यू ईयर का जश्न मनाया जाता है। गोवा के लिए ऐसा कहा जाता है कि यहां पार्टी कभी खत्म नहीं होती है, यहां पर आप पूरी रात समुद्र किनारे अपने फ्रेड्स और लव वन के साथ पार्टी एन्जॉय कर सकते है।

पुड्डुचेरी
पुड्डुचेरी ऐसे शहर के रूप में उभर रहा है, जो टूरिस्ट की लिस्ट में टॉप पर रहता है। यहां पर क्रिसमस और न्यू ईयर को काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। पुड्डुचेरी के फ्रेंच कोलोनियल आर्कीटेक्चर देखकर आपको लगेगा कि आप किसी और देश में है। पुड्डुचेरी में गोवा की तरह ही न्यू ईयर जश्न का खास इंतजाम किया जाता है। ये कहा जा सकता है कि पुड्डुचेरी का सीधा मुकाबला गोवा से किया जाता है। अगर आप भी अपनी न्यू ईयर पार्टी को खास बनाना चाहते हैं तो पुड्डुचेरी बेस्ट ऑप्शन है।

डलहौज़ी
हिमाचल प्रदेश के डलहौज़ी को भारत का स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है, न्यू ईयर के मौके पर यहां के क्लब और डस्को फुल होते है। देश के कोने कोने से लोग डलहौजी में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आते है। डलहौली का प्रकृतिक नजारा आपका दिल जीत लेगा। डलहौजी में न्यू ईयर सेलिब्रेशन खुमार चारों तरफ रहता है, लोग अपने अपने दोस्तों और परिवार के साथ जमकर पार्टी करते है।

गोकर्णा
गोकर्णा कर्नाटक राज्य का सबसे खूबसूरत शहर है, यहां पर देश के कोने कोने से टूरिस्ट आते है। नए साल के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। न्यू ईयर का जश्न यहां काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। लोग एक दूसरे के साथ जमकर पार्टी करते हैं और न्यू ईयर की बधाई देते है। गोकर्ण एक ऐसा शहर है जहां दो तरह का जीवन है, एक तरफ यह हिंदुओं के लिए एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है क्योंकि यह भगवान महाबलेश्वर का निवास स्थान है। दूसरी ओर, ये उन लोगों की पसंदीदा जगह है जिन्हें शांत समुद्र तट, नीला सागर पसंद है।

उदयपुर
राजस्थान के उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है, यहां पर न्यू ईयर का जश्न काफी धूमधाम से किया जाता है। उदयपुर में अगर आपने न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट की तो ये आपके लिए काफी यादगार होगी। यहां लेक के किनारे स्थित पैलेस में न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेशन का खास इंतजाम किया जाता है। नए साल के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसके अलावा न्यू ईयर के मौके पर भारत के इतिहास और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है। आप चाहे तो यहां पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ उदयपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Leave Your Comment
Related News