ख़बर जहां, नज़र वहां

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की मन की बात, कहा नए साल का खूब आनंद लें पर सतर्क रहे

क्रिसमस और नए साल के मौके पर पीएम मोदी ने मन की बात की, साथ ही कोरोना वायरस महामारी से लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की हिदायत दी है। आज यानी रविवार की सुबह 11 बजे मासिक रेडियो कार्यक्रम में मन की बात का प्रसारण हुआ है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने साल 2022 की उपलब्धियों का जिक्र किया साथ ही साल 2023 की चुनौतियों पर भी बात की है।
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने की मन की बात, कहा नए साल का खूब आनंद लें पर सतर्क रहे

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 25 दिसंबर को साल 2022 में आखिरी बार 'मन की बात' की है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर पीएम मोदी ने मन की बात कही साथ ही कोरोना वायरस महामारी से लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की हिदायत दी है। आज यानी रविवार की सुबह 11 बजे मासिक रेडियो कार्यक्रम में मन की बात का प्रसारण हुआ है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने साल 2022 की उपलब्धियों का जिक्र किया साथ ही साल 2023 की चुनौतियों पर भी बात की है। पीएम मोदी ने कहा, आप भी देख रहे हैं कि, दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है।

पीएम मोदी ने कहा कि, 2022 में हर क्षेत्र में भारत का दमखम देखने को मिला। 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक रहा, अद्भुत रहा। इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ।

'मन की बात' में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि, आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी का जन्मदिन भी है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है।

पीएम मोदी ने आयुर्वेद पर बात करते हुए कहा कि, कुछ दिन पहले ही मैं वर्ल्‍ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए गोवा में था। इसमें 40 से ज्यादा देशों के डेलिगेट्स शामिल हुए और यहां 550 से अधिक साइंटिफिक पेपर्स प्रजेंट किए गए। भारत सहित दुनियाभर की करीब 215 कंपनियों ने यहां एग्जिबिशन में अपने प्रोडक्‍टस को डिस्‍प्‍ले किया। चार दिनों तक चले इस एक्‍सपो में एक लाख से भी अधिक लोगों ने आयुर्वेद से जुड़े अपने एक्‍सपीरियंस को एंजॉय किया।

Leave Your Comment
Related News