नई दिल्लीः मानसून से पहले हुए तेज बारिश के कारण उधमपुर से रामबन तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 33 जगह भूस्खलन होने से एक हजार से अधिक वाहन फंस गए। श्रीनगर में झेलम खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे घाटी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अनंतनाग में दो ट्रेकर लापता हो गए। यहां 11 लोगों के साथ सिंथन टॉप से 50, रियासी से 05, शोपियां से 27 को रेस्क्यू किया गया। हिमाचल सीमा पर बनी में बिजली गिरने से दो चरवाहे झुलसे और 44 मवेशियों की मौत हो गई है। मानसून से पहले ही तेज बारिश और उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी ने जम्मू-कश्मीर में कोहराम मचा दिया। उधमपुर से 16 किलोमीटर दूर समरोली के देवाल में पहाड़ से आए मलबे के साथ जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का 150 फुट हिस्सा तवी नदी में समा गया। हाईवे निर्माण में लगी मशीनरी भी बह गई। उधमपुर से रामबन तक 33 स्थानों पर भूस्खलन से हाईवे बंद हो गया है। एक हजार से अधिक वाहन जगह-जगह फंस गए हैं। रामबन जिले के पीड़ा में नाले पर बन रहा पुल बह गया। कई संपर्क सड़कें भी ध्वस्त हो गई हैं।कश्मीर घाटी में झेलम नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। घाटी में बाढ़ के खतरे के बीच बुधवार को लोगों के घरों में पानी घुस गया। अनंतनाग में ट्रेकिंग करने गए दल के दो ट्रेकर लापता हो गए हैं। रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, श्रीनगर और बारामुला जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिला स्तर पर प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
राकेश का केन्द्र पर हमला, 15 को अपना ट्र...
CM सोरेन ने किया महोत्सव का उद्घाटन, मुख...
बिहार की सियासत पर अखिलेश यादव की प्रतिक...
मंझदार में फंसा तीन लाख युवाओं का भविष्य...
अकूत संपत्ति का मालिक है गालीबाज लंगड़ा त...
PM मोदी ने BJP नेता BL वर्मा के जन्मदिन...
त्रिदेव के रीमेक में नजर आएंगे सलमान खान...
नहीं रहे दिग्गज एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी,...
ब्रह्मास्त्र के अगले गाने ‘देवा देवा’ का...
शूटिंग सेट से वायरल हुई SRK की फोंटो, रा...
भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच T20 श्रंखला का त...
सीएम केजरीवाल का बीजेपी पर पलटवार, मंत्र...
बारिश के कारण बर्बाद हुई किसानों की फसल,...
बिहार: स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी प...
कर्नाटक में योगी मॉडल पर कुमारस्वामी का...
आई.एस.सी. की नेशनल मेरिट के प्रथम 3 स्था...
तुलसी पीठ में धूम-धाम से मनाया गुरुपुर्ण...
पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर के गुड्डू भैय...
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत, इं...
पूर्व DIOS अमरकांत सिंह का हुआ ट्रांसफर,...
Copyright © 2022 India Watch News
Leave Your Comment