ख़बर जहां, नज़र वहां

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में शीतलहर का रेड अलर्ट

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों में भीषण ठंड और घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। सोमवार की रात को भी कई जगहों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। अंबाला, हिसार, बहराइच और गया में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई थी। उधर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है।
उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में शीतलहर का रेड अलर्ट

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों में भीषण ठंड और घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। अगले 2-3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। सोमवार की रात को भी कई जगहों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। अंबाला, हिसार, बहराइच और गया में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई थी।

उधर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अटल टनल के दक्षिणी हिस्से में भारी बर्फबारी हुई है। इसके कारण मैदानी इलाकों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सोमवार को लगातार पांचवां शीतलहर का दिन दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है।

दिल्ली में यह पिछले एक दशक में जनवरी की सबसे लंबी शीतलहर है। इससे पहले राजधानी में पिछली बार जनवरी 2013 में इस तरह की ठंड पड़ी थी। पूरी दिल्ली इस वक्त शीतलहर और कोहरे के आगोश में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 13 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave Your Comment
Related News