बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की खबरें को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था। वहीं, अब वो घड़ी आ ही गई जब दोनों एक दूसरे के होने वाले हैं। दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सगाई कपूरथला हाउस, दिल्ली में है। इस सगाई में शामिल होने के लिए परिणीति की बहन यानी प्रियंका चोपड़ा लंदन से दिल्ली आ चुकी हैं। प्रियंका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उम्मीद खुद एक्ट्रेस ने नहीं की थी। एयरपोट पर प्रियंका को देखकर पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने लगे। बाॅडीगाॅर्ड और कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहीं प्रियंका के पास अचानक ही एक फैन आकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। उसकी इस हरकत से पहले तो प्रियंका डर गईं, लेकिन फिर उन्होंने उसे सेल्फी लेने की इजाजत दे दी। प्रियंका चोपड़ा के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो इस दौरान उन्होंने खाकी कलर का ट्रैक सूट पहना था। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक चश्मा और कैप कैरी किया था। इस दौरार प्रियंका का स्वैग बस देखते ही बन रहा था। एक्ट्रेस के इस लुक काफी पसंद किया जा रहा है .. रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘मैं दोनों के लिए काफी खुश हूं। दोनों को उनके आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी बाधई।‘ आपको बता दें कि परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी शाम चार बजे के बाद शुरू होगी। समारोह सिख रीति-रिवाज के जरिये आयोजित किया जाएगा।
चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर
03 May 2023लंदन में विराट के साथ कॉफी डेट पर पहुंची...
एडिटर ने 'द केरला स्टोरी' को बताया फर्जी
करिश्मा तन्ना को भारी पड़ा पेट को सहलाना
साक्षी मर्डर केस पर सोनू सूद का फूटा गुस...
राहत अली खान के बेटे ने गाया गाना
18 दिनों में फिट हुई गौहर खान , गौहर खान...
सोशल मीडिया पर मिला ऋषि कपूर का हमश्कल,...
बोल्ड ड्रेस में परेशान दिखीं ईशा गुप्ता
एक्टर से फोटोग्राफर बने कमल हासन
IIFA अवार्ड्स में सलमान ने बांधा समा, कई...
Tina Dutta को आए स्कूल के दिन याद
उर्फी जावेद को पीटते थे पिता , एक्ट्रेस...
सलमान ने विक्की कौशल को लगाया गले
सलमान खान ने मिस नहीं किया कार्डियो सेश...
बिपाशा बसु का लेटेस्ट वीडियो सामने आया
बिग बॉस 16 फेम Nimrit हुईं ट्रोल, बोलीं-...
कान्स पार्टी में छाईं अनुष्का शर्मा..अनु...
सनी लियोनी का छलका दर्द, कान्स में कही द...
सलमान ने विक्की कौशल को किया इग्नोर, बॉड...
Copyright © 2023 India Watch News
Leave Your Comment